Motivational Mind (शिकारी कुत्ता)

शिकारी कुत्ता
एक शिकारी ने चिड़ियों को पकड़ने वाला एक अद्भुत कुत्ता खरीदा।उस कुत्ते में यह खासियत थी कि वह पानी पर चल सकता था। शिकारी वह कुत्ता अपने दोस्तों को दिखाना चाहता था। उसे इस बात की बड़ी खुशी थी कि वह अपने दोस्तों को यह काबिले-गौर चीज दिखा पाएगा। उसने अपने एक दोस्त को बत्तख का शिकार देखने के लिए बुलाया। कुछ देर में उन्होंने कई बत्तखों को बंदूक से मार गिराया। उसके बाद उस आदमी ने कुत्ते को उन चिड़ियों को लाने का हुक्म दिया। कुत्ता चिडियों को लाने के लिए दौड़ पड़ा। उस आदमी को उम्मीद थी कि उसका दोस्त कुत्ते के बारे में कुछ कहेगा, या उसकी पानी पर चल सकने वाले गुण की तारीफ करेगा, लेकिन उसका दोस्त कुछ नहीं बोला। घर लौटते समय उसने अपने दोस्त से पूछा कि क्या उसने कुत्ते में कोई खास बात देखी। दोस्त ने जवाब दिया, 'हां, मैंने उसमें एक खास बात देखी कि तुम्हारा कुत्ता तैर नहीं सकता।'
हमारे आपके आम जिन्दगी में भी ऐसा होता है कि कुछ लोगों को हमेशा नकारात्मक पहलू ही दिखाई देता हैं, किसी भी बात के सकारात्मक पहलू पर उनकी नजर नहीं जाती। 
निराशावादी किसे कहते है? निराशावादी लोगों के ये लक्षण होते हैं

✅जब चर्चा करने के लिए उनके पास कोई तकलीफ नहीं होती, तो वे नाखुश रहते हैं।
         
✅वे जिंदगी के आइने में हमेशा दरारें तलाशते हैं।

✅उन्हें चांद में केवल धब्बे दिखाई देते हैं।

✅वे जानते हैं कि कड़ी मेहनत से किसी को नुकसान नहीं पहुंचता पर सोचते हैं कि कोई खतरा क्यों उठाया जाए।
                
            (स्रोत  ~ शिव खेड़ा की किताब "जीत आपकी" )

Comments

Popular posts from this blog

What Is Reaction Formation?

Mental health stories

सामान्य मानसिक बीमारियां (सिजोफ्रेनिया/साइकोसिस)